लाइव न्यूज़ :

कोरोना से 13 और मौतें : दो मरीजों में पाई गई वायरस के नए स्वरूप की मौजूदगी

By भाषा | Updated: December 30, 2020 22:46 IST

Open in App

लखनऊ, 30 दिसंबर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 13 और लोगों की मौत हो गई तथा 1043 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

ब्रिटेन से उत्तर प्रदेश आए दो मरीजों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप की मौजूदगी पाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 13 और मरीजों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 8352 हो गई है।

इसमें कहा गया है कि सबसे ज्यादा दो मौतें वाराणसी में हुई हैं। इसके अलावा प्रयागराज, मेरठ, झांसी, सहारनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, फर्रुखाबाद, हापुड़, बिजनौर, मैनपुरी तथा बांदा में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 1043 ने मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, 1202 मरीज ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा 187 नए मरीजों का पता राजधानी लखनऊ में लगा है। इसके अलावा वाराणसी में 81, मेरठ में 73 तथा गौतम बुद्ध नगर में 45 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इस बीच, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने संवाददाताओं को बताया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित दो मरीज़ मेरठ और गौतमबुद्ध नगर में पाए गए हैं। अब उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश कर उनके सैंपल जुटाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि नौ दिसंबर के बाद ब्रिटेन से लौटे सभी लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं और अब तक करीब ढाई हजार नमूने जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे जा चुके हैं। अब तक ब्रिटेन से लौटे 10 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और वायरस की एक किस्म का पता लगाने के लिए उनकी जीन सीक्वेंसिंग की जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि अगले महीने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले में तथा वृंदावन में संत समागम में हिस्सा लेने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर नेगेटिव सर्टिफिकेट अपने साथ लाना होगा। इन दोनों आयोजनों के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल के सख्त अनुपालन के सिलसिले में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग