लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत, 3,999 नए मामले

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:09 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 13 और लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में संक्रमण के 3,999 नए मामले सामने आने से राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या 6,34,033 हो गई।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में संक्रमण के 3,999 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्‍य में इस समय उपचाराधीन मामलों की संख्या 22,820 है जिनमें से 12,338 पृथक-वास में हैं और 512 मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से 13 और लोगों की मौत होने से महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 8,894 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 6,02,319 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

अधिकारी के मुताबिक राज्य में रविवार को 1.61 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 3.61 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्‍य में कोविड रोधी टीके की अब तक 67,61,377 खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग