लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना वायरस संक्रमण से 13 और लोगों की मौत, 3,999 नए मामले

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:31 IST

Open in App

लखनऊ, पांच अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 13 और लोगों की मौत हो गई। इस अवधि में संक्रमण के 3,999 नए मामले सामने आने से राज्य में महामारी के कुल मामलों की संख्या 6,34,033 हो गई।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में संक्रमण के 3,999 नए मामले सामने आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्‍य में इस समय उपचाराधीन मामलों की संख्या 22,820 है जिनमें से 12,338 पृथक-वास में हैं और 512 मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से 13 और लोगों की मौत होने से महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 8,894 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 6,02,319 लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

अधिकारी के मुताबिक राज्य में रविवार को 1.61 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 3.61 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्‍य में कोविड रोधी टीके की अब तक 67,61,377 खुराकें दी जा चुकी हैं।

सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 1,133 मामले सामने आए और पांच और मरीजों की मौत हो गई।

इसके अलावा प्रयागराज में 497, वाराणसी में 337, कानपुर नगर में 208 और गोरखपुर में 102 संक्रमितों की मौत हुई जबकि इसी अवधि में प्रयागराज और वाराणसी में दो-दो तथा कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, प्रतापगढ़ और सुलतानपुर में एक-एक मरीजों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह