लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई, 21 मई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शुक्रवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए। इसमें सात महिला नक्सली भी थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मारे गए नक्सली कसुनसूर दलम से जुड़े हुए थे।

यह मुठभेड़ ऐसे वक्त हुई जब महाराष्ट्र के गृह मंत्री राज्य के गढ़चिरौली जिले के दौरे पर थे। गढ़चिरौली मुंबई से करीब 900 किलोमीटर दूर है।

गढ़चिरौली पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि तेंदू पत्ता की नीलामी चलने के कारण नक्सलियों के वसूली के लिए एटापल्ली तहसील के पैडी जंगल क्षेत्र में एकत्र होने की सूचना मिली थी।

इसके बाद जिला पुलिस के सी-60 कमांडो की एक टीम वहां भेजी गयी। समर्पण करने की अपील के बावजूद सी-60 कमांडो पर 60-70 नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। यह मुठभेड़ सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे के बीच हुई।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से सात महिला नक्सलियों और छह पुरूष नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने का भी अनुमान है लेकिन वे भाग निकले। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, एक एसएलआर, एक कार्बाइन, एक राइफल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुठभेड़ 2019 में जिले में घात लगाकर किए गए हमले में शहीद 15 पुलिसकर्मियों को ‘श्रद्धांजलि’ है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2020 से जिले में 27 नक्सली मारे गए हैं।

गढ़चिरौली के दौरे पर आए महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने अभियान के लिए पुलिस की सराहना की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘नक्सली हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि पुलिस अधिकारी और जवान उन्हें करारा जवाब दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है