लाइव न्यूज़ :

सीवेज की पाइप में छिपाकर रखे गए 13 लाख रुपये बरामद

By भाषा | Updated: November 24, 2021 22:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 नवंबर कर्नाटक में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने बुधवार को कलबुर्गी में लोक निर्माण विभाग के एक जूनियर इंजीनियर के घर पर छापा मारा और सीवेज पाइप जैसी चीज को काटने के बाद चौंक पड़े जब उसमें से 13 लाख रुपये बरामद हुए। कलबुर्गी जिले के जेवरगी तालुका में तैनात एस एम बिरादर के घर पर कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति पाई गई जिसे देखकर अधिकारी स्तब्ध रह गए।

एसीबी के एक अधिकारी ने बताया, “हमने 54.5 लाख रुपये नकद बरामद किये जिसमें से 13 लाख रुपये से अधिक ऐसी जगह से पाए गए जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। पैसे को घर के बाहर सीवेज की पाइप में छिपाया गया था जो चोर भी नहीं ढूंढ पाता।”

अधिकारियों के अनुसार, बिरादर के पास कथित तौर पर 36 एकड़ भूमि, कलबुर्गी में दो घर, बेंगलूरु में एक भूखंड, तीन कार, एक स्कूल बस, दो ट्रेक्टर, सौ ग्राम सोना और 15 लाख रुपये के घरेलू सामान पाए गए। बिरादर, कर्नाटक के उन 15 सरकारी अधिकारियों में से एक है जिनके आवास पर एसीबी ने बुधवार को छापेमारी की। सुबह से एसीबी ने राज्यभर में 60 स्थानों पर तलाशी ली। ब्यूरो के 400 अधिकारियों ने बेंगलुरु, मंगलुरु, मांड्या और बल्लारी में विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों के घर पर छापेमारी की।

एसीबी ने यहां जारी बयान में कहा, “आज आठ पुलिस अधीक्षकों, 100 अधिकारियों और 300 कर्मचारियों की टीम ने 15 अधिकारियों के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में 60 ठिकानों की तलाशी ली।”

ब्यूरो के अनुसार, सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई और उनमें से एक के घर से सात किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपये नकद बरामद किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया