लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर में ऑटो रिक्शा और बस की टक्कर में 13 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 23, 2021 13:05 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 23 मार्च मध्यप्रदेश के ग्वालियर में मंगलवार सुबह एक ऑटो रिक्शा और तेज रफ्तार बस के बीच टक्कर होने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 5.30 बजे तब हुआ जब पुरानी छावनी के स्टोन पार्क क्षेत्र (गंगा मालनपुर) स्थित एक आंगनवाड़ी केन्द्र में खाना बनाने वाली महिलाएं काम के बाद अपने घर लौट रही थीं।

ग्वालियर के जिला पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि मंगलवार सुबह आंगनबाड़ी केन्द्र में खाना बनाने वाली 12 महिलाएं काम करने के बाद एक ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं, तभी सुबह शहर के पुरानी छावनी इलाके में एक बस ने सामने से ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि हादसे में नौ महिलाओं और ऑटो चालक (पुरुष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस ग्वालियर से मुरैना जा रही थी। बस में यात्रा कर रहे यात्री बच गये जबकि बस चालक हादसे के बाद बस छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

कलेक्टर ने बताया कि आंगनबाड़ी में काम पूरा करने के बाद महिलाओं को दो आटोरिक्शा में वापस आना था लेकिन अंतिम क्षणों में एक आटो रिक्शा खराब हो गया और उन्हें एक ही आटोरिक्शा में यात्रा करना पड़ी जो कि दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

अधिकारी ने बताया कि हम दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

हादसे के तुरंत बाद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।

मृतक ग्वालियर के गोले का मंदिर और जादेरुआ इलाके के रहने वाले थे।

इसबीच, एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्वालियर जिले के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) एमपीएस चौहान को निलंबित कर दिया है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त रचना राठौर (34), सरिता राठौर (37), अनीता (37), आशा राठौर (45), राजेन्द्री (40), उषा जाटव (37), उषा (45), माया देवी (65), हरबोबाई (65), मुन्नी पाल (55), गुड्डी (40), लक्ष्मी (27) और आटो रिक्शा चालक धमेन्द्र परिहार (35) के तौर पर हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया