योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस महकमे किया फेरबदल, 13 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

By भाषा | Updated: September 27, 2018 15:36 IST2018-09-27T15:07:12+5:302018-09-27T15:36:58+5:30

13 IPS Officers Transferred in Uttar Pradesh: प्रवक्ता के अनुसार तकनीकी सेवाओं में पुलिस महानिदेशक महेन्द्र मोदी को विशेष जांच का पुलिस महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। डीजी (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) विश्वजीत महापात्र को डीजी :अग्निशमन सेवा: बनाया गया है।

13 ips officers transferred in uttar pradesh | योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस महकमे किया फेरबदल, 13 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस महकमे किया फेरबदल, 13 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

लखनऊ, 27 सितंबरः उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए 13 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। इनमें गोरखपुर के आईजी शामिल हैं। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जय नारायण सिंह गोरखपुर परिक्षेत्र के नये पुलिस महानिरीक्षक :आईजी: होंगे । इससे पहले वह पीएसी मुख्यालय पर आईजी पद पर तैनात थे।

प्रवक्ता के अनुसार तकनीकी सेवाओं में पुलिस महानिदेशक महेन्द्र मोदी को विशेष जांच का पुलिस महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। डीजी (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) विश्वजीत महापात्र को डीजी :अग्निशमन सेवा: बनाया गया है।

जीएल मीना होमगार्ड में डीजी-कमांडेंट जनरल होंगे। अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) संजय सिंघल को एडीजी (रेलवे) बनाया गया है। एडीजी (रेलवे) बी के मौर्य अब एडीजी (लाजिस्टिक्स) होंगे। एडीजी (लास्टिक्स) के एस प्रताप कुमार को एडीजी (अपरा)ध नियुक्त किया गया है। एस के माथुर एडीजी (सीबीसीआईडी) बनाये गये हैं। माथुर अब तक एडीजी (प्रशिक्षण) थे।

जकी अहमद को एडीजी (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) नियुक्त किया गया है। वह अब तक एडीजी (एटीसीसी सीतापुर) थे। आईजी (गोरखपुर परिक्षेत्र) नीलाब्जा चौधरी को आईजी (पीएसी मुख्यालय) बनाया गया है। कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय अब पुलिस अधीक्षक (सीबीसीआईडी) होंगे। राजीव नारायण मिश्र कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक बनाये गये हैं। राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना, इलाहाबाद नियुक्त किया गया है।

English summary :
13 IPS Officers Transferred in Uttar Pradesh: Uttar Pradesh government transferred 13 IPS on Thursday. These include the IG of Gorakhpur. A Home Department spokesman said that Jai Narayan Singh will be the new Inspector General of Police Gorakhpur range: IG: IG. Earlier, he was posted at the IG post at PAC headquarters.


Web Title: 13 ips officers transferred in uttar pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे