लाइव न्यूज़ :

बलिया में दो पक्षों में झड़प में 13 लोग घायल

By भाषा | Updated: June 7, 2021 13:50 IST

Open in App

बलिया (उप्र), सात जून उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद उत्तर टोला में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में 13 लोग घायल हो गए, जिसमें से तीन की हालत गम्भीर है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद उत्तर टोला में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गयी । इस घटना में कामेश्वर सिंह (72), भवानी सिंह (60), चंद्रशेखर सिंह (40), श्रीकृष्ण सिंह (65), सत्येंद्र सिंह (40), जानकी शरण सिंह (35), विश्वजीत सिंह (28), अमित सिंह (25) , परमेश्वर यादव (55), रमेश यादव (50), उमेश यादव (25), छठिया देवी (60) व मंजू देवी (45) घायल हो गए।

सभी घायलों को सोनबरसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कामेश्वर सिंह, भवानी सिंह व चंद्रशेखर सिंह की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

थाना प्रभारी राजीव मिश्र ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, तथा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल