लाइव न्यूज़ :

13 फरवरी : अमेरिकी बम वर्षक विमानों ने बगदाद के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 11:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी :भाषा: इतिहास गवाह है कि युद्ध से कभी किसी का भला नहीं हुआ। इसके बावजूद इतिहास के ढेरों पन्ने युद्ध और हमले की घटनाओं से भरे पड़े हैं। वैसे युद्ध के भी अपने नियम होते हैं और किन्हीं दो देशों के बीच किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई के दौरान इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि हमला दुश्मन देश के सैन्य ठिकाने पर ही हो और उसमें नागरिकों की जानमाल का नुकसान न हो।

यह तथ्य इतिहास में दर्ज है कि 1991 में 13 फरवरी को अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने कथित रूप से इराक के रिहायशी इलाकों पर बमबारी की, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। अमेरिका ने दावा किया कि उसने सैनिक बंकर को निशाना बनाया था, जबकि इराक का आरोप था कि अमेरिका ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाया। मरने वालों में बहुत से बच्चे और महिलाएं शामिल थीं।

देश दुनिया के इतिहास में 13 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1856 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध पर भी कब्जा जमाया

1879 : सरोजनी नायडू का जन्म। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

1945 : सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन के युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया। युद्ध में एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।

1959 : बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई और देखते ही देखते यह दुबली पतली सुंदर सी गुड़िया दुनियाभर की लड़कियों की पहली पसंद बन गई।

1966 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया.

1991 : इराक की राजधानी बगदाद पर अमेरिका के बमवर्षक विमानों ने बम बरसाए। इराक ने रिहायशी इलाके को निशाना बनाने का आरोप लगाया, जबकि अमेरिका ने इससे इंकार किया और उसे सैन्य बंकर करार दिया।

2001 : मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई।

1960 : फ्रांस ने सहारा के रेगिस्तान में पहला परमाणु बम परीक्षण किया।

2010 : अफगानिस्तान, अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने अफगानिस्तान के माजराह इलाके को तालिबान के कब्जे से छुड़ाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है