राजस्थान कांग्रेस में 13 जिलाध्यक्ष नियुक्त

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:05 IST2021-12-01T20:05:25+5:302021-12-01T20:05:25+5:30

13 District President appointed in Rajasthan Congress | राजस्थान कांग्रेस में 13 जिलाध्यक्ष नियुक्त

राजस्थान कांग्रेस में 13 जिलाध्यक्ष नियुक्त

जयपुर, एक दिसंबर कांग्रेस ने राजस्थान में 13 जिलाध्यक्षों एवं प्रवक्ताओं को नियुक्ति बुधवार को की। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल इन नियुक्तियों की सूची जारी की।

इसके तहत सीताराम अग्रवाल को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष तथा आर सी चौधरी और स्वर्णिम चतुर्वेदी को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

सूची के अनुसार, नवनियुक्त 13 कांग्रेस जिलाध्यक्षों में योगेश मिश्रा को अलवर व यशपाल गहलोत को बीकानेर शहर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने जोधपुर शहर में तीन जिलाध्यक्ष ग्रामीण शहर उत्तर व शहर दक्षिण बनाए हैं।

उल्लेखनीय है कि संगठन में ये नियुक्तियां लंबे समय से लंबित थीं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ' उम्मीद है आप सभी पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 13 District President appointed in Rajasthan Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे