लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के जालौन में 13 पक्षियों की मौत

By भाषा | Updated: January 25, 2021 15:26 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 25 जनवरी जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव में पांच मोर, चार कबूतर और चार कौओं के मृत पाए जाने के बाद बर्ड फ्लू के संदेह में हड़कंप मच गया है। हालांकि, अधिकारी पक्षियों की मौत की वजह ठंड लगना बता रहे हैं।

जालौन जिले के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार ने सोमवार को बताया कि आटा क्षेत्र के संदी गांव में ग्रामीणों को रविवार की रात करन सिंह की बगिया में पांच मोर, चार कबूतर और चार कौए मृत मिले थे, जिन्हें ग्रामीणों ने रात में ही जमीन में दफना दिया था।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने मृत पक्षियों को दफनाए जाने की सूचना विभाग को सोमवार सुबह दी, जिसके बाद सभी पक्षियों का पोस्टमॉर्टम किया गया और बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि प्रथमदृष्टया पक्षियों की मौत ठंड लगने से होना प्रतीत हो रही है, फिर भी मृत पक्षियों के शव छूने को लेकर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है और कहा गया है कि मृत पड़े पक्षियों को खुद न दफनाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित