लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मादक पदार्थ और अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 16, 2020 12:23 IST

Open in App

नोएडा, 16 दिसंबर जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने मादक पदार्थ तथा अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 13 लोगों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया।  

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 की पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के आधार पर बंटी नामक कथित गांजा तस्कर को 1100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया ।

वहीं थाना सेक्टर 49 की पुलिस ने राजीव पालिवाल नामक कथित शराब तस्कर को 86 पव्वे हरियाणा मार्का शराब के साथ सेक्टर 51 के पास से गिरफ्तार किया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेज-तीन पुलिस ने वाजिदपुर गांव के पास से बीती रात गश्त के दौरान दीपक तथा राहुल नामक दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने चार किलोग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों भाई मादक पदार्थ बेचने के अपराध में लंबे समय से संलिप्त हैं।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बीती रात को सेक्टर 44 के पास से सौरभ तथा करण वर्मा नामक कथित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब सवा दो किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-24 की पुलिस ने गिझौड़ गांव के पास से सुरेंद्र कुमार को 25 पव्वा हरियाणा मार्का शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने अर्जुन नामक व्यक्ति को 1100 ग्राम गांजा तथा अरुण को 20 पव्वा शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थाना बिसरख पुलिस ने गौरव नामक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। थाना सूरजपुर पुलिस ने परविंदर नामक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने आयुष तथा अजय नामक कथित दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर इनके पास से 2.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू