लाइव न्यूज़ :

असम में आसू नेता को पीट-पीटकर मार डालने के मामले में 13 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 30, 2021 17:12 IST

Open in App

गुवाहाटी, 30 नवंबर ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के एक नेता को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डालने के मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित कम से कम 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं छात्र संगठन ने मंगलवार को कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी जाती तब तक वे चुप नहीं रहेंगे।

जोरहाट में सोमवार को एक दुर्घटना को लेकर तीखी बहस के बाद लोगों के एक समूह ने आसू नेता अनिमेष भुइयां (28) को पीट-पीटकर कथित तौर पर मार डाला और इस दौरान दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के समय कई लोग मौजूद थे लेकिन उन्होंने भीड़ को रोकने के लिए कुछ नहीं किया।

भुइयां की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पुलिस को त्वरित अदालत में मुकदमे के लिए एक महीने के भीतर आरोपपत्र दाखिल करने का आदेश दिया और विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जी पी सिंह को व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी करने के लिए कहा। घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के भी आदेश दिए गए हैं। सरमा के निर्देश पर शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने मंगलवार को सुबह दरगांव में भुइयां के घर जाकर मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।

जोरहाट के पुलिस अधीक्षक अंकुर जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस घटना को लेकर अब तक विभिन्न स्थानों से 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्य आरोपी नीरज दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हम प्रत्यक्षदर्शियों से बात कर रहे हैं और वीडियो फुटेज से पुष्टि कर रहे हैं कि क्या इस घटना में और लोग शामिल थे।’’

मादक पदार्थ के तस्कर दास को पहले भी ऐसे ही एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया क्योंकि मुकदमा अभी शुरू नहीं हुआ था। जैन ने कहा कि दास के खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं।

पीट-पीटकर मार डालने की घटना उस वक्त हुई जब भुइयां के चार पहिया वाहन के सामने एक बुजुर्ग व्यक्ति स्कूटर से गिर गया, लेकिन कुछ लोगों ने दावा किया कि आसू नेता के वाहन ने दोपहिया को टक्कर मार दी थी। भुइयां और उनके दो दोस्त बुजुर्ग की मदद के लिए वाहन से उतरे। बुजुर्ग का बेटा और उसके कुछ दोस्त, जो पास में थे, मौके पर पहुंचे और भुइयां और उसके दो दोस्तों पर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी।

भुइयां आसू की गोलाघाट जिला इकाई की ब्रह्मपुत्र क्षेत्रीय समिति के शिक्षा सचिव थे। भुइयां के साथ उनके साथी स्थानीय पत्रकार मृदुस्मंत बरुआ थे और प्रणय दत्ता भी थे। घटना के बाद आसू ने कई जगहों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस, आंचलिक गण मोर्चा, राइजोर दल, कृषक मुक्ति संग्राम समिति और असम जातिवादी युवा छात्र परिषद ने घटना की निंदा की और सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

आसू के मुख्य सलाहकार समुज्जल कुमार भट्टाचार्य और अध्यक्ष दीपंका कुमार नाथ ने भुइयां के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। नाथ ने कहा, ‘‘कोई चूक न हो इसके लिए हम कड़ी निगरानी रखेंगे। हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक हमारे सहयोगी के हत्यारों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन