लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में 12वीं कक्षा के छात्र ने शिक्षक को गोली मार कर घायल किया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 00:35 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), सात मार्च गाजियाबाद में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने डांटे जाने पर अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक शिक्षक पर गोली चला दी, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरस्वती विहार कॉलोनी में स्थित एक निजी स्कूल के निकट शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह घटना हुई, जब कॉमर्स के शिक्षक सचिन त्यागी स्कूल से मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि छात्र ने कक्षा में अन्य छात्रों के साथ बदतमीजी की थी, जिसे लेकर शिक्षक ने उसे डांट लगाई थी।

उन्होंने कहा कि इस वजह से वह चिढ़ गया और उसने अपने अपमान का बदला लेने का षड़यंत्र रचा। उसने अपने तीन साथियों के मिलकर शिक्षक पर गोली चला दी, जिसमें वह घायल हो गए, लेकिन उनकी जान बच गई।

उन्होंने कहा कि नजदीकी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चारों को पहचान लिया गया है।

पुलिस ने छात्रों से पूछताछ के लिये उनके परिजन को समन भेजा है। उनके मोबाइल फोन को भी निगरानी पर लगा दिया गया है।

पुलिस ने कहा कि शिक्षक ने छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos