लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित, 97.43 फीसदी छात्र सफल रहे

By भाषा | Updated: July 25, 2021 17:01 IST

Open in App

रायपुर, 25 जुलाई छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीजीबीएसई) ने रविवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के मद्देनजर इसका आयोजन ''घर से परीक्षा'' पैटर्न पर किया गया था।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा में कुल 97.43 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। उन्होंने कहा कि लड़कियों में 98.06 फीसदी छात्राएं सफल रहीं जबकि 96.69 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए।

राज्य के विद्यालय शिक्षा मंत्री प्रेमसाई सिंह टेकम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से यहां सीजीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2,89,023 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था और 2,86,850 इसके लिए उपस्थित हुए थे।

मंत्री ने कहा, '' इनमें से 2,84,107 छात्रों के परिणाम घोषित किए गए और 2,76,817 छात्र उत्तीर्ण हुए। पास होने वालों में से 2,71,155 छात्रों ने ग्रेड-1 श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि 5,570 ने ग्रेड-2 और 79 ने ग्रेड-3 में जगह बनायी।''

महामारी के चलते सीजीबीएसई ने ''घर से परीक्षा'' के तहत 12वीं कक्षा की परीक्षा आयोजित की थी, जिसके तहत छात्रों को केंद्र से प्रश्नपत्र प्राप्त करके उन्हें घर ले जाकर पांच दिन के अंदर उत्तरपुस्तिका जमा करनी थी।

टेकम ने कहा कि नयी परीक्षा पद्धति के चलते इस साल योग्यता क्रम सूची जारी नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे