लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में एक जून से घर से होंगी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं

By भाषा | Updated: May 23, 2021 15:12 IST

Open in App

रायपुर, 23 मई छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक जून से 12वीं कक्षा की परीक्षाएं कराएगा जिसमें छात्रों को चयनित केंद्रों से प्रश्नपत्र लेने, उन्हें घर ले जाने और पांच दिन के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा कराने की अनुमति दी जाएगी।

बोर्ड के सचिव वी के गोयल द्वारा शनिवार देर शाम जारी एक आदेश के अनुसार, बोर्ड ने कोविड-19 महामारी और राज्य के 2.86 लाख से अधिक छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर इस तरीके से परीक्षाएं कराने का फैसला किया है।

आदेश में कहा गया है कि 12वीं कक्षा के छात्रों को चयनित केंद्रों से प्रश्नपत्र और खाली उत्तर पुस्तिका लेने के लिए एक जून से पांच जून तक पांच दिनों का समय दिया जाएगा। वे इन पांच दिनों में से किसी भी दिन प्रश्नपत्र ले सकते हैं।

इसमें कहा गया है कि छात्रों को प्रश्नपत्र लेने की तारीख से पांच दिनों के भीतर अपने-अपने केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका जमा करानी होगी।

गोयल ने कहा कि उदाहरण के लिए अगर किसी छात्र ने एक जून को प्रश्नपत्र लिया है तो उसे कामकाजी घंटों के दौरान छह जून तक उत्तर पुस्तिका जमा करानी होगी। जो निर्धारित समय के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करा पाएंगे, उन्हें अनुपस्थित मान लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिका रविवार और छुट्टी वाले दिन भी जमा करायी जा सकती हैं। छात्रों को केवल अपने विषयों के प्रश्नपत्र लेने की सलाह दी जाती है।

उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरों की मदद लेने के बजाय खुद से जवाब लिखने चाहिए।

गोयल ने कहा कि उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय, विषय कोड, हस्ताक्षर और तारीख संबंधी सभी जानकारियां होनी चाहिए।

छात्रों को उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के साथ ही निजी तौर पर उत्तर पुस्तिका जमा कराने आना होगा।

गोयल ने कहा कि अगर कोई छात्र उत्तर देने के लिए 20 पृष्ठ लेता है तो उसे उतने ही पृष्ठ अनिवार्य रूप से जमा कराने होंगे, चाहे वे खाली ही हों। बोर्ड पोस्ट या कुरियर से भेजी गई उत्तर पुस्तिका को स्वीकार नहीं करेगा।

उन्होंने कहा कि सभी छात्रों के लिए प्रश्न पत्र लेते और उत्तर पुस्तिका जमा कराते वक्त सामाजिक दूरी का पालन करना तथा मास्क पहनना अनिवार्य है।

बोर्ड ने 19 मई 2021 को छात्रों की आंतरिक परीक्षा के नंबरों के आधार पर 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए थे।

छत्तीसगढ़ सरकार ने इस साल मार्च में राज्य में सभी स्कूलों को बंद कर दिया था और कहा था कि वह 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को छोड़कर बाकी सभी को बिना परीक्षाएं कराए अगली कक्षा में प्रोन्नत कर देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह