गुजरात में कोविड-19 के 12,978 नये मामले, 153 की मौत, पंजाब में नये प्रतिबंध लागू

By भाषा | Updated: May 2, 2021 23:17 IST2021-05-02T23:17:25+5:302021-05-02T23:17:25+5:30

12,978 new cases of Kovid-19 in Gujarat, 153 deaths, new restrictions apply in Punjab | गुजरात में कोविड-19 के 12,978 नये मामले, 153 की मौत, पंजाब में नये प्रतिबंध लागू

गुजरात में कोविड-19 के 12,978 नये मामले, 153 की मौत, पंजाब में नये प्रतिबंध लागू

चंडीगढ़/अहमदाबाद, दो मई गुजरात में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 12,978 नये मामलों के साथ कुल मामलों की संख्या 5,94,602 हो गयी। साथ ही 153 और लोगों की मौत के साथ बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,508 हो गयी। वहीं पंजाब में कुल मामलों की संख्या 3,77,990 हो गयी जबकि कुल मृतकों की संख्या 9,160 है।

पंजाब सरकार ने सोमवार को कोविड-19 से जुड़े नये प्रतिबंधों की भी घोषणा की।

गुजरात में सोमवार को बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 11,146 थी और ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 4,40,276 है। राज्य में इस समय कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1,46,818 है।

पंजाब सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड-19 संकट के बीच सोमवार को कोविड-19 से जुड़े नये निर्देश जारी किए जिनमें कार में ज्यादा से ज्यादा दो लोगों को सवार होने की अनुमति, सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की ही उपस्थिति और राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए अनिवार्य कोविड-19 जांच जैसे नियम शामिल हैं।

सभी उपायुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को दिए गए निर्देशों के मुताबिक पूर्व के प्रतिबंधों के साथ ये नए प्रतिबंध 15 मई तक प्रभाव में रहेंगे।

पंजाब कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए राज्यों में शामिल है और शनिवार को राज्य में 7,041 नये मामले दर्ज किए गए जो किसी एक दिन दर्ज की गयी सबसे बड़ी संख्या है। इसके साथ पंजाब में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले 3,77,990 पर पहुंच गए। वहीं 138 और लोगों के मरने के साथ मृतकों की संख्या 9,160 हो गयी।

राज्य में 10 से ज्यादा लोगों के एक जगह जमा होने पर रोक लगा दी गयी है। शादियों, अंतिम संस्कार जैसी स्थितियों में भी यह नियम लागू होगा। शाम छह बजे के बाद धार्मिक स्थल बंद कर दिए जाएंगे।

राज्य सरकार पहले ही शाम छह बजे से सुबह पांच बजे के बीच रात्रि कर्फ्यू लगा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 12,978 new cases of Kovid-19 in Gujarat, 153 deaths, new restrictions apply in Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे