लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बीते 5 सालों में 1,294 नाबालिगों ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: January 5, 2020 20:44 IST

वार्षिक आधार पर आंकड़े देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा खुदकुशी के 2014 में 188, 2015 में 211, 2016 में 227, 2017 में 242, 2018 में 277 और 2019 में 149 मामले सामने आए। दिल्ली पुलिस ने यह हलफनामा अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बीते पांच वर्षों के दौरान कुल 1,294 नाबालिगों ने खुदकुशी की।न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा 24 जनवरी को सुनवाई करने की उम्मीद है। 

दिल्ली पुलिस ने एक याचिका के जवाब में उच्चतम न्यायालय को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बीते पांच वर्षों के दौरान कुल 1,294 नाबालिगों ने खुदकुशी की। याचिका में देश में खुदकुशी के बढ़ते मामलों को रोकने के लिये जन स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई है।

शीर्ष अदालत में दायर हलफनामे में पुलिस ने कहा कि वह मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 का “अक्षरश:” पालन करती है। उसने कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हुए खुदकुशी के मामलों का आंकड़ा रखती है और बीते पांच सालों में 18 वर्ष से कम आयु के लोगों द्वारा खुदकुशी किये जाने के 1,294 मामले सामने आए हैं।

वार्षिक आधार पर आंकड़े देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों द्वारा खुदकुशी के 2014 में 188, 2015 में 211, 2016 में 227, 2017 में 242, 2018 में 277 और 2019 में 149 मामले सामने आए। दिल्ली पुलिस ने यह हलफनामा अधिवक्ता गौरव कुमार बंसल द्वारा दायर एक याचिका के जवाब में दिया है।

याचिका में सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि वह आत्महत्या के विचार रखने वाले लोगों को परामर्श व सहायता उपलब्ध कराने के लिये कॉल सेंटर और हेल्पलाइन शुरू करें। इस याचिका पर न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा 24 जनवरी को सुनवाई करने की उम्मीद है। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया