लाइव न्यूज़ :

देश में कोविड-19 के 12,923 नए मामले, 108 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: February 11, 2021 10:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,923 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,71,294 हो गए, जिनमें से 1,05,73,372 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 108 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,360 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,05,73,372 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.26 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।

देश में अभी 1,42,562 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.31 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अभी तक 20,40,23,840 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 6,99,185 नमूनों का परीक्षण बुधवार को किया गया था।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 108 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 108 , केरल के 18 और पंजाब के 14 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से कुल 1,55,360 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 51,390, तमिलनाडु के 12,396, कर्नाटक के 12,244, दिल्ली के 10,884, पश्चिम बंगाल के 10,220, उत्तर प्रदेश के 8,696 और आंध्र प्रदेश के 7,161 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos