लाइव न्यूज़ :

विदेशों में काम पर लौट रहे 129 प्रवासी भारतीयों ने ऋषिकेश में लगवाया कोविशील्ड

By भाषा | Updated: August 2, 2021 19:57 IST

Open in App

ऋषिकेश (उत्तराखंड), दो अगस्त ऋषिकेश और उसके समीपवर्ती क्षेत्रों से विदेशों में काम पर लौटने का सिलसिला शुरू होने के बाद 17 जुलाई से सोमवार तक कुल 129 प्रवासी भारतीय कोविड रोधी टीका कोविशील्ड लगवा चुके हैं।

ऋषिकेश में कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ संतोष कुमार पंत ने सोमवार को बताया कि रोजाना औसतन 15 से 20 प्रवासी भारतीय केवल कोविशील्ड टीका लगवाने की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि विदेशों से आ रहे वर्क वीजा औऱ अन्य प्रपत्रों में केवल कोविशील्ड से पूर्ण टीकाकरण की अनिवार्यता मांगी जा रही है।

डॉक्टर पंत ने बताया कि पहले प्रवासी भारतीयों को कोविशील्ड टीके के लिए देहरादून जाना पड़ रहा था, लेकिन अब ऋषिकेश उप जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई से सोमवार तक 129 प्रवासी भारतीयों ने यहां कोविशील्ड टीके की खुराकें ली हैं।

यहां कोविशील्ड टीका लगवाने आए ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र की भट्टा कॉलोनी के अमर सिंह ने बताया कि उनके पास 1998 से ही इटली का स्थाई वर्क वीजा है लेकिन महामारी की दूसरी लहर में रेस्तरां बन्द होने के कारण मार्च में उन्हें भारत जाने को कह दिया गया। अब फिर उन्हें इटली वापसी की अनुमति मिली है, लेकिन अनिवार्य शर्त है कि उन्हें कोविशील्ड की दोनों खुराक लेने का सरकारी प्रमाण पत्र दिखाने पर ही यात्रा की अनुमति होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता