लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से 129 और की मौत, 30,596 नये मरीज मिले

By भाषा | Updated: April 18, 2021 18:39 IST

Open in App

लखनऊ, 18 अप्रैल उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से एक दिन में अब तक सर्वाधिक 129 लोगों की मौत हो गई जबकि 30,596 नये मामले सामने आये।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 30,596 और लोग संक्रमित पाये गये जिससे अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8,51,620 हो गया है।

उन्होंने बताया कि 129 और मरीजों की मौत होने के साथ ही अब तक कुल 9,830 लोग इस वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 9,041 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जा चुका है। प्रसाद के मुताबिक अब तक कुल 6,50,333 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर वापस गये हैं।

अपर मुख्‍य सचिव ने बताया कि राज्‍य में इस समय 1,91,457 मरीज उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को 2.36 लाख से ज्यादा कोरोना के नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 3.82करोड़ से ज्यादा कोरोना के नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों में कोविड मरीजों के लिए दो-दो सौ बेड बढ़ाये जा रहे हैं। अब तक एक करोड़ सात लाख 13654 कोविड-19 टीका की पहली और दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य की राजधानी लखनऊ में 5,551 नये मरीज सामने आये जबकि 22 मरीजों की मौत हो गई। इसी अवधि में वाराणसी में 2,011, कानपुर नगर में 1,839 और प्रयागराज में 1,711 नये मरीज सामने आये और प्रयागराज में 15, वाराणसी में 10 और कानपुर नगर में आठ मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर