झारखंड में कोरोना से 129 और मौत, 6889 नये संक्रमित
By भाषा | Updated: May 4, 2021 21:34 IST2021-05-04T21:34:46+5:302021-05-04T21:34:46+5:30

झारखंड में कोरोना से 129 और मौत, 6889 नये संक्रमित
रांची, चार मई झारखंड में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण से 129 और लोगों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 3073 तक पहुंच गयी है । प्रदेश में संक्रमण के 6899 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 251371 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
स्वास्थ्य विभाग की आज जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 129 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3073 तक पहुंच गयी है।
इसमें कहा गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 6899 नये मामले सामने आये जिसके बाद में संक्रमितों की कुल संख्या 251371 हो गयी है।
इसमें कहा गया है कि राज्य के 251371 संक्रमितों में से 188623 अब तक ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 59675 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।