लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,289 नए मामले

By भाषा | Updated: March 21, 2021 22:46 IST

Open in App

चेन्नई, 21 मार्च तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,289 नए मामले आने के साथ ही रविवार तक राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या 8.66 लाख हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से और नौ लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या 12,599 हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार, इस दौरान 668 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में अभी तक 8,46,480 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, 7,903 मरीज उपचाराधीन हैं।

नए मरीजों में एक व्यक्ति ऐसा है जो ब्रिटेन से लौटा है और उसका फिलहाल आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार, जो मरीज संक्रमित मिले थे, उनकी केन्द्र के दिशा-निर्देशों के तहत सात दिनों बाद फिर से जांच की गई।

उसमें कहा गया है कि अभी तक ब्रिटेन से लौटे 57 मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 37 प्रत्यक्ष रूप से संक्रमित हुए हैं जबकि 20 परोक्ष रूप से संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।

चेन्नई में सबसे ज्यादा 466 नए मामले आए हैं। जिले में अभी तक कुल 2,41,623 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं संक्रमण से 4,197 लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, जिन नौ लोगों की मौत हुई है उनमें से दो लोगों को अन्य कोई बीमारी नहीं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे