लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 12,852 नए मामले, 28 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:33 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 मई ओडिशा में कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 12,852 नए मामले आने से रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,92,382 हो गई। पिछले दो सप्ताह से लागू लॉकडाउन के बाद भी यहां मामलों में वृद्धि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण की वजह से 28 मरीजों की मौत हुई है, जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 2,484 हो गई।

राज्य में 7,195 नए मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आए हैं जबकि 5,667 मामलों की जानकारी संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई।

खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 1,909 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में 1,073 , अंगुल में 874, सुंदरगढ़ में 848, कालाहांडी में 668, मयूरभंज में 586 और बालासोर में 508 मामले सामने आए हैं।

राज्य में फिलहाल 1,11,862 मरीजों का उपचार चल रहा है और 5,77,983 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं