लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 1,282 नए मामले आए, एक मौत हुई

By भाषा | Updated: April 9, 2021 17:44 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ अप्रैल ओडिशा में कोविड-19 के 1,282 नए मामले आए, जो इस साल के सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। इन नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,46,808 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,924 तक पहुंच गई।

राज्य में पिछले साल 11 नवंबर को 1,220 मामले आए थे।

सुंदरगढ़ जिले में सबसे अधिक 224 मामले आए, उसके बाद खुर्दा में 192 और कालाहांडी में 108 मामले आए।

अधिकारी ने बताया कि गंजाम में कोविड-19 के एक रोगी ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

राज्य में अब 5,941 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 3,38,890 लोग अब तक इस बीमारी से उबर चुके हैं।

ओडिशा में अब तक कोविड-19 के लिए 93.04 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर, ओडिशा सरकार ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के साथ रेल और सड़क संचार को निलंबित करने का निर्णय लिया है, जहां बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं और राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच को अनिवार्य कर दिया गया है।

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने राज्य की राजधानी में सभी शैक्षणिक संस्थानों को अपने छात्रावासों को खाली कराने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू