लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 1,281 नए मामले; 1,274 मरीज ठीक हुए

By भाषा | Updated: November 18, 2020 22:09 IST

Open in App

अहमदाबाद, 18 नवंबर गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस के 1,281 नए मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,91,642 हो गई। वहीं, राज्य में 1274 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि बीमारी से आठ और व्यक्तियों की मौत होने के बाद राज्य में मृतकों की संख्या 3,823 हो गई।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 1274 और मरीजों के स्वस्थ होने के साथ राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,75,362 तक पहुंच गई है। वहीं, मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़ी है और यह 91.50 प्रतिशत हो गई है।

राज्य सरकार ने कहा कि मामलों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए प्रतिदिन जांचों की संख्या में वृद्धि की जा रही है।

राज्य में अब तक जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 69,78,249 हो गई है।

विभाग ने बताया कि गुजरात में फिलहाल 12,457 मरीजों का इलाज चल रहा है।

सूरत में संक्रमण के सर्वाधिक 224 जबकि अहमदाबाद में 220 , राजकोट में 161, वडोदरा में 142 नए मामले सामने आए।

वहीं अहमदाबाद में संक्रमण के कारण पांच मरीजों की मौत हो गई जबकि सूरत में दो और पाटन में एक संक्रमित की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान