लाइव न्यूज़ :

128 प्राइवेट स्कूलों ने लौटाई बढ़ी हुई फीस, 67 ने सरकार के निर्देश की उड़ाई धज्जियां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 24, 2018 10:21 IST

दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से 195 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस भेजा गया है, जिसके बाद 128 स्कूलों की तरफ से बताया गया है कि उन्होंने फीस पैरेंट्स को वापस कर दी है और जल्द की बाकियों का फीस वापस दी जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 24 अगस्त: दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर मनमानी जारी है। निजी स्कूल दिल्ली सरकार के निर्देशों की भी धज्जियां उड़ा रहे हैं। छोटे-बड़े 67 स्कूलों ने अब तक फीस बढ़ोतरी वापस नहीं ली है। ऐसे में दिल्ली सरकार इन स्कूलों को एक बार नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

वहीं, दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की तरफ से 195 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस भेजा गया है, जिसके बाद 128 स्कूलों की तरफ से बताया गया है कि उन्होंने फीस पैरेंट्स को वापस कर दी है और जल्द की बाकियों का फीस वापस दी जाएगी। दिल्ली सरकार की ओर से बताया गया है कि सभी स्कूलों पर फीस के पुराने रूल ही लागू रहेंगे।

 दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया है कि 128 स्कूलों के 203055 छात्रों को इससे फायदा मिलेगा। जिन स्कूलों ने फीस वापस दी है उनमें कई बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। जबकि 67 स्कूलों ने सरकार के दिशा-निर्देशों को अभी भी नहीं मान रहे हैं। ऐसे में सरकार इन स्कूलों पर सख्त रवैया अपनाते हुए एक बार फिर से इन्हें कारण बताओ नोटिस भेजने जा रही है। 

कहा जा रहा है कि सरकार के इसआदेश के बाद भी जो नहीं मानेंगे उनसे खुद मनीष सिसोदिया मुलाकात करेंगे। दिल्ली में एजुकेशन सिस्टम में प्राइवेट स्कूलों की भी अहम भूमिका है। जबकि कोर्ट के आदेशों से साफ हो गया है कि दिल्ली के प्राइवेट स्कूल फिलहाल के सेशन में बढ़ी हुई फीस नहीं वसूल सकते। 

स्कूलों को फीस बढ़ोतरी का पहले से प्रपोजल देना पड़ता है और उसके बाद सरकार स्कूलों के अकाउंट्स की जांच करने के बाद फैसला लेती है। सरकार ने अभी तक जितने स्कूलों के अकाउंट्स की जांच की है, उनके आधार पर ज्यादातर स्कूलों के प्रपोजल को रिजेक्ट किया गया है। स्कूलों के पास काफी फंड है। दिल्ली सरकार जल्द ही बाकी स्कूलों को नोटिस भेजेगी। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियाअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव