लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में मिले कोविड-19 के 128 नए मरीज, दो और मौत

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:07 IST

Open in App

देहरादून, 25 जून उत्तराखंड में शुक्रवार को 128 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई और दो अन्य ने महामारी से दम तोड दिया जबकि ब्लैक फंगस से पीड़ित दो और मरीजों की भी मृत्यु हो गयी ।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 339373 हो चुकी है। नए मामलों में सर्वाधिक 48 कोविड मरीज देहरादून जिले में मिले जबकि अल्मोड़ा में 22, हरिद्वार में 14 और नैनीताल में नौ मामले सामने आए।

इसके अलावा, अब तक प्रदेश में कुल 7083 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2627 हैं जबकि 323855 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं ।

इस बीच, प्रदेश में ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस के पांच और मामले सामने आए तथा दो अन्य मरीजों की मौत हो गई । प्रदेश में इस रोग से पीड़ित अब तक 483 मरीज मिल चुके हैं जिनमें से 90 की मृत्यु हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos