लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 128 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1,18,087 हुई

By भाषा | Updated: July 5, 2021 13:15 IST

Open in App

पुडुचेरी, पांच जुलाई पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 128 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,087 हो गयी। वहीं, संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,000 से कम है और 262 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या 1,762 हो गयी है। उन्होंने बताया कि 89 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति को मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियां भी थीं।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में पुडुचेरी से 101, कराईकल से सात, यनम से तीन और माहे से 17 मामले आए। सोमवार को सुबह 10 बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान 262 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं और अब तक 1,14,454 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

मोहन कुमार ने बतया कि अब तक कुल 13,47,419 नमूनों की जांच की जा चुकी है और 11,57,006 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। नए मामलों की पुष्टि 5,597 नमूनों की जांच में हुई। संक्रमण दर 2.29 प्रतिशत जबकि मृत्यु एवं ठीक होने की दर क्रमश: 1.49 प्रतिशत और 96.92 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि 37,387 स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के 22,917 कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं, 45 साल से ऊपर और वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में 3.94 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर