लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 128 नए मामले

By भाषा | Updated: September 30, 2021 11:47 IST

Open in App

ईटानगर, 30 सितंबर अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 128 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 54,572 हो गई।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. एल जाम्पा ने बृहस्पतिवार को बताया कि नए मामलों में से लोहित जिले में सर्वाधिक 44, तवांग में 35 और लोअर दिबांग वैली में 15 मामले सामने सामने आए। वेस्ट कामेंग में 89 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 276 हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को 25 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,856 हो गई। राज्य में अभी 440 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 98.69 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक 11,43,159 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर अभी 0.81 प्रतिशत है।

इस बीच, राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक राज्य में 11,72,498 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग