लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 128 नए मामले आए, दो और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: July 27, 2021 23:24 IST

Open in App

रायपुर, 27 जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 128 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ राज्य में अबतक इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,01,487 हो गई है।

राज्य में मंगलवार को 47 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं, 207 संक्रमितों ने गृह पृथकवास की अवधि पूर्ण की। राज्य में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमित दो मरीजों की मृत्यु हुई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि आज संक्रमण के 128 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले के नौ, दुर्ग के पांच, राजनांदगांव के चार, बालोद के पांच, धमतरी के आठ, बलौदाबाजार के आठ, गरियाबंद का एक, बिलासपुर के पांच, रायगढ़ के चार, कोरबा के नौ, जांजगीर चांपा का एक, मुंगेली के तीन, सरगुजा के छह, कोरिया के दो, सूरजपुर का एक, बलरामपुर का एक, जशपुर के छह, बस्तर के 18, कोंडागांव का एक, दंतेवाड़ा के तीन, सुकमा के चार, कांकेर के सात, नारायणपुर के पांच, बीजापुर के 10 और अन्य राज्य का एक मरीज शामिल है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,01,487 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,85,578 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 2390 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,519 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,638 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,138 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू