लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 1273 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 21, 2021 01:17 IST

Open in App

रायपुर, 20 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1273 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 3,23,153 हो गई है।

राज्य में शनिवार को 30 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 257 लोगों ने घरों में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) में रहने की अवधि को पूरा कर लिया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 10 मरीजों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में पिछले दो माह के दौरान यह पहली बार है जब एक ही दिन में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आए हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आज संक्रमण के 1273 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 426, दुर्ग से 391, राजनांदगांव से 71, बालोद से 14, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से छह, धमतरी से 19, बलौदाबाजार से 20, महासमुंद से 25, गरियाबंद से चार, बिलासपुर से 50, रायगढ़ से 23, कोरबा से 16, जांजगीर—चांपा से 11, मुंगेली से 12, गौरेला पेंड्रा मरवाही से छह, सरगुजा से 49, कोरिया से 26, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से दो, जशपुर से 25, बस्तर से 13, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से चार और कांकेर से 13 मामले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,23,153 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 3,11,520 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 7693 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3940 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 59,055 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 833 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा