लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,271 नए मामले आए, तीन मौतें हुईं

By भाषा | Updated: April 1, 2021 19:16 IST

Open in App

अमरावती, एक अप्रैल आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,271 नए मामले सामने आए, जबकि इसी अवधि में 464 मरीज ठीक हुए हैं और तीन मरीजों की मौत हुयी है। राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी ।

बृहस्पतिवार को जारी नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में 1.51 करोड़ जांच के बाद संक्रमण के कुल मामले अब 9.03 लाख तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण दर 5.98 प्रतिशत हो गई है।

इसमें कहा गया है कि राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,87,898 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 7,220 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 8,142 है।

बुलेटिन के अनुसार चार सबसे प्रभावित जिले चित्तूर, गुंटूर, विशाखापत्तनम और कृष्णा में अधिक नए मामले आए जबकि विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी में सबसे कम मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos