लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कमलनाथ के 10 माह के कार्यकाल में हुई 1271 हत्याएं

By राजेंद्र पाराशर | Updated: October 11, 2019 00:17 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मंदसौर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी युवराज सिंह की दिनदहाड़े हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए कही.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश में जबसे कमलनाथ सरकार आई है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे जिसे चाहें, जब चाहें, जहां चाहें सैकड़ों लोगों की भीड़ में मौत की नींद सुला सकते हैं. प्रदेश में न कानून व्यवस्था बची है और न ही अपराधियों के मन में कानून और पुलिस का खौफ बचा है.

प्रदेश में जबसे कमलनाथ सरकार आई है, अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे जिसे चाहें, जब चाहें, जहां चाहें सैकड़ों लोगों की भीड़ में मौत की नींद सुला सकते हैं. प्रदेश में न कानून व्यवस्था बची है और न ही अपराधियों के मन में कानून और पुलिस का खौफ बचा है. सरकारी आंकड़े इस बात के गवाह है कि कमलनाथ सरकार के 10 माह के कार्यकाल में 1271 हत्याएं हो चुकी है.

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मंदसौर में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी युवराज सिंह की दिनदहाड़े हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए कही. सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार को सत्ता में आए 10 महीने हुए हैं, लेकिन इन 10 महीनों में ही प्रदेश हत्यारों का अड्डा बन गया है.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार इन 10 महीनों में प्रदेश में 1271 हत्याएं हो चुकी हैं. उन्होंने कहा कि आम लोगों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन कमलनाथ सरकार और उसकी पुलिस इन हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय कहीं उन्हें संरक्षण प्रदान कर रही है, तो कहीं सरकार के मंत्री और कांग्रेस नेता अपने बयानों से इन हत्याओं को जायज ठहराने की हास्यास्पद कोशिश करते दिखाई देते हैं.

सिंह ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जिस तरह की सोच और व्यवहार यह सरकार प्रदर्शित कर रही है, उससे यह आभास होता है कि सरकार प्रदेश में आतंक का राज कायम करना चाहती है, ताकि विरोध में उठ रही आवाजों को खामोश किया जा सके. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ सरकार की इन कोशिशों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और प्रदेश की जनता के साथ मिलकर अपराधियों और सरकार के गठजोड़ के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करेगी.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया