केरल में कोविड-19 के 12,708 मामले सामने आए
By भाषा | Updated: June 24, 2021 19:47 IST2021-06-24T19:47:59+5:302021-06-24T19:47:59+5:30

केरल में कोविड-19 के 12,708 मामले सामने आए
तिरूवनंतपुरम, 24 जून केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 12,708 नए मामले सामने आए। वहीं, राज्य में फिलहाल 99000 से अधिक मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य सरकार ने यह जानकारी दी।
सरकार ने बताया कि बृहस्पतिवार को 11,469 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिससे अभी तक स्वस्थ हुए कुल मरीजों की संख्या 27.41 लाख हो गई है। राज्य में अबतक 28.55 लाख लोग संक्रमित हुए हैं।
सरकार के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1,16,507 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई जिसके बाद राज्य में कुल जांच संख्या 2,23,97,780 हो गई। जांच संक्रमण दर 10.37 फीसदी है।
एर्नाकुलम में सबसे अधिक 1461, कोल्लम में 1325, मलप्पुरम में 1287 और तिरुवनंतपुरम में 1248 नये मामले सामने आये।
नये मरीजों 77 स्वास्थ्य कर्मी है। इन सभी मरीजों में 94 राज्य के बाहर से आये हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।