लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 1,270 नए मामले

By भाषा | Updated: December 31, 2021 10:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 309 नए मामले सामने आने से देश में ऐसे मामलों की कुल संख्या 1,270 हो गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से ओमीक्रोन के 1,270 मामले आए हैं और 374 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 450 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 320, केरल में 109 और गुजरात में 97 मामले सामने आए।

आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 के दैनिक मामले करीब 64 दिनों बाद 16,000 का आंकड़ा पार कर गए हैं जिससे भारत में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है। भारत में एक दिन में संक्रमण के 16,794 नए मामले आए जबकि 220 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 4,81,080 पर पहुंच गयी है। 27 अक्टूबर को 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,158 नए मामले सामने आए थे।

मंत्रालय के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.26 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.36 प्रतिशत दर्ज की गयी। देश में 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 8,959 की वृद्धि दर्ज की गयी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह