ठाणे में कोविड-19 के 127 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 18, 2021 10:11 IST2021-12-18T10:11:33+5:302021-12-18T10:11:33+5:30

127 new cases of Kovid-19 in Thane, two patients died | ठाणे में कोविड-19 के 127 नए मामले, दो मरीजों की मौत

ठाणे में कोविड-19 के 127 नए मामले, दो मरीजों की मौत

ठाणे (महाराष्ट्र), 18 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 127 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5,71,018 हो गयी जबकि दो मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,599 पर पहुंच गयी है।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के नए मामले और मौत के मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर अभी 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,38,899 और मृतकों की संख्या 3,306 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 127 new cases of Kovid-19 in Thane, two patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे