आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 127 नए मामले, दो मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 22, 2021 19:57 IST2021-11-22T19:57:19+5:302021-11-22T19:57:19+5:30

127 new cases of Kovid-19 in Andhra Pradesh, two patients died | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 127 नए मामले, दो मरीजों की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 127 नए मामले, दो मरीजों की मौत

अमरावती, 22 नवंबर आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 127 नए मामले सामने आए हैं, जिसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,71,371 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह नौ बजे तक 184 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और इसके साथ ही संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20,54,737 हो गई। बुलेटिन में बताया गया कि दो मरीजों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 14,428 हो गई।

राज्य में 2,206 मरीजों का उपचार चल रहा है। चित्तूर और एसपीएस नेल्लोर जिले में, प्रत्येक में संक्रमण के 22 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद गुंटूर में 18, पूर्वी गोदावरी, कृष्णा और विशाखापत्तनम में 15-15 मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 127 new cases of Kovid-19 in Andhra Pradesh, two patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे