दिल्ली में कोविड-19 के 127 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत

By भाषा | Updated: February 10, 2021 18:01 IST2021-02-10T18:01:32+5:302021-02-10T18:01:32+5:30

127 new cases of Kovid-19 arrived in Delhi; Infection rate 0.19 percent | दिल्ली में कोविड-19 के 127 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत

दिल्ली में कोविड-19 के 127 नए मामले आए; संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत

नयी दिल्ली, 10 फरवरी दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 127 नए मामले सामने आए और दो नयी मौतें हुईं, जिससे मृतकों की कुल संख्या 10,884 हो गई। एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से कोई मृत्यु नहीं हुई थी।

लगभग नौ महीने बाद मंगलवार को कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। मंगलवार को संक्रमण के कुल 100 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, शहर में संक्रमण के मामले बढ़कर 6,36,387 हो गए और मरने वालों की संख्या बढ़कर 10,884 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,046 है।

अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को संकमण दर 0.19 प्रतिशत रही।

दिल्ली में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के 96 मामले सामने आए थे, जो पिछले नौ महीनों में सबसे कम हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, पिछले दिन 66,803 जांच की गई, जिसके बाद ये 127 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 127 new cases of Kovid-19 arrived in Delhi; Infection rate 0.19 percent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे