लाइव न्यूज़ :

Rajasthan: राज्य में कोरोना का 127 नया मामला, राजस्थान में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16787

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 27, 2020 18:52 IST

राजस्थान में 13149 मरीजों ने दी कोरोना को मात, अब राज्य में केवल 3249 एक्टिव मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना से अब तक 389 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सर्वाधिक 155 की मौत हुई।दूसरे राज्यों से राजस्थान में आए 24 लोगों की भी कोरोना के चलते मौत हो चुकी है।भारत सरकार ने आगामी 15 जुलाई तक के लिए विदेशी से आने वाली और विदेश जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी है।

जयपुर: राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज समाचार लिखे जाने तक सामने आए 127 नए कोरोना पाॅजीटिव मामलों के राजस्थान में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 16787 पर पहुंच गई है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 38 मामले अलवर में आए हैं। वहीं, धौलपुर में 30, जयपुर में 13, कोटा में 12, सीकर में 10, अजमेर में 5, उदयपुर में 4, बीकानेर और झुंझुनू में 3-3, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, नागौर और सवाई माधोपुर में 1-1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला।

वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान आए 4 लोग भी कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 9 लोगों की मौत के बाद कुल मौत का आंकड़ा प्रदेश में 389 पर पहुंच गया।

शुक्रवार को कोरोना के 364 नए मामले इन जिलों से सामने आए-

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कोरोना के 364 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 60, भरतपुर में 43, सिरोही में 42, पाली में 41, कोटा में 29, बाड़मेर में 27, जोधपुर में 25, करौली में 14, बीकानेर में 13, जालौर में 11, नागौर में 8, अलवर और झुंझुनू में 7-7, दौसा व अजमेर में 5-5, सीकर-जैसलमेर में 4-4, गंगानगर और डूंगरपुर में 3-3, सवाई माधोपुर, चूरू और भीलवाड़ा में 2-2, हनुमानगढ़, बारां, बांसवाड़ा और बूंदी में 1-1 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला था।

वहीं, प्रदेश के बाहर से आए 3 लोग भी कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16660 पहुंच गया।  

राजस्थान में कोरोना को हराने वाले मरीजों में हुआ इजाफा-

राजस्थान में एक ओर कोरोना मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी को मात देकर स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है।

प्रदेश में अब तक कुल 7 लाख 70 हजार से अधिक सैंपलों की जांच में कुल 16787 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, इनमें से 13149 लोग रिकवर हो चुके। अब राज्य में कुल 3249 एक्टिव मामले ही शेष रहे हैं।

जानें किस जिला में कितना कोरोना संक्रमण का आंकड़ा-

प्रदेश की राजधानी जयपुर में कोरोना के सर्वाधिक 3221 (2 इटली के नागरिक) रोगी  हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के गृहनगर जोधपुर में 2605 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 1480, पाली में 1065, उदयपुर में 681, कोटा में 626, नागौर में 618, धौलपुर में 585, सीकर में 507, अजमेर में 489, अलवर में 445, सिरोही में 437, डूंगरपुर में 429, झालावाड़ में 375, झुंझुनूं में 333, चूरू में 291, जालौर में 273, बाड़मेर में 267, बीकानेर-भीलवाड़ा में 245-245, राजसमंद में 227, चित्तौड़गढ़ में 208 और टोंक में 200 कोरोना के मरीज अब तक मिल चुके हैं।

वहीं,  दौसा में 129, जैसलमेर में 120 (इनमें 14 ईरान से आए), सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा में 94-94, करौली में 90, बारां में 65, हनुमानगढ़ में 60, श्रीगंगानगर में 53, प्रतापगढ़ में 15 एवं बूंदी में 14 कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से राजस्थान आए 104 लोग भी कोरोना पाॅजीटिव मिल चुके हैं। 

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन