लाइव न्यूज़ :

नक्सल-रोधी, आतंकवाद-रोधी अभियानों के लिए 127 सीआरपीएफ कर्मियों को वीरता पुरस्कार दिया गया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी नक्सल प्रभावित इलाकों और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-रोधी अभियानों में भाग लेने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 127 कर्मियों को बृहस्पतिवार को वीरता पुरस्कार से नवाजा गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस और इस वर्ष गणतंत्र दिवस के दौरान पुरस्कार पाने वालों में कर्मियों के अलावा मरणोपरांत पुरस्कार पाने वालों के परिजन भी शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान सीआरपीएफ प्रमुख एपी महेश्वरी ने कर्मियों और कर्तव्य निभाने के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजन को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया।

अधिकारी ने कहा कि शहीद हुए जवानों के परिजन को आर्थिक सहायता प्रमाणपत्र भी सौंपे गए।

कार्यक्रम के दौरान, महेश्वरी ने छत्तीसगढ़ में सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित मिनपा इलाके में नव-संचालित बेस को ‘‘सर्वश्रेष्ठ अग्रिम अभियान बेस’’ के लिए प्रशस्ति पत्र भी सौंपा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह