लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में जिला परिषद, पंचायत समिति चुनाव के लिए 12,663 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

By भाषा | Updated: November 11, 2020 21:34 IST

Open in App

जयपुर, 11 नवंबर राजस्थान के 21 जिलों में 636 जिला परिषद सदस्यों और 4,371 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में अब 1,778 उम्मीदवार जिला परिषद सदस्य पद के लिए और 12,663 उम्मीदवार पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मैदान में रह गए हैं।

राज्य के चुनाव आयुक्त पी एस मेहरा ने बताया कि 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 2,545 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। 13 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए। नामांकन रद्द होने व नामांकन वापस लिए जाने के बाद अब जिला परिषद सदस्यों के लिए 1,778 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।

इसी तरह 4,371 पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 19,077 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 40 सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए जबकि नामांकन रद्द होने और नाम वापसी के बाद अब पंचायत समिति सदस्यों के लिए 12,663 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

उन्होंने बताया कि पहले चरण के लिए 23 नवंबर, दूसरे चरण के लिए 27 नवंबर, तीसरे चरण के लिए एक दिसंबर और चौथे चरण के लिए 5 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उपप्रधान या उपप्रमुख के लिए 11 दिसंबर को चुनाव होगा।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि प्रदेश के अजमेर, चूरू, नागौर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पाली, बाड़मेर, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, जैसलमेर, राजसमंद, बीकानेर, जालौर, सीकर, बूंदी, झालावाड़, टोंक, चित्तौड़गढ़, झुंझुनूं और उदयपुर जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में 2,41,87,946 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल