लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 126 नए मामले

By भाषा | Updated: July 9, 2021 12:01 IST

Open in App

पुडुचेरी, नौ जुलाई पुडुचेरी में एक दिन में कोविड-19 के 126 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,697 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि इन नए मामलों में से पुडुचेरी में सर्वाधिक 103, माहे में 17 और कराईकल में छह मामले सामने आए। वहीं, एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,768 हो गई।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 192 और लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,15,234 हो गई। अभी 1,695 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। राज्य में नमूनों के संक्रमित आने की दर 2.08 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 97.08 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि अब तक 37,485 स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 22,923 कर्मियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के 4.09 लाख लोगों को टीका लगाया गया है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने 5.64 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी है।

इस बीच, स्वास्थ्य सचिव टी अरुण ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग केन्द्र शासित प्रदेश में शनिवार से तीन दिन तक दूसरा ‘टीकाकरण उत्सव’ मनाएगा। इस दौरान, सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और निर्दिष्ट केन्द्रों में टीके मुफ्त में लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इससे पहले 16 से 21 जून के बीच ‘टीका उत्सव’ मनाया गया, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन