लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 126 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:05 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 जनवरी जम्मू कश्मीर में रविवार को कोविड-19 संक्रमण के 126 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,343 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नये मामलों में 61 मामले जम्मू संभाग और 65 कश्मीर संभाग से सामने आये है। उन्होंने बताया कि जम्मू जिले में सबसे अधिक 48 मामले दर्ज किये गये और इसके बाद श्रीनगर जिले में 34 मामले दर्ज किये गये।

उन्होंने बताया कि चार जिलों बांदीपुरा, डोडा, रियासी और किश्तवाड़ में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,224 रह गई है जबकि 1,20,198 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। मृतकों की संख्या 1,921 पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान