लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 1252 नए मामले, 17 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:26 IST

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 198 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 131, ग्वालियर में 118 एवं जबलपुर में 124 नए मामले आए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इन्दौर में चार, जबलपुर एवं भोपाल में तीन-तीन मामले सामने आए।भोपाल में 270, उज्जैन में 79, सागर में 49, जबलपुर में 74, ग्वालियर में 42, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21, एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं।प्रदेश में कुल 59,433 संक्रमित लोगों में से अब तक 45,396 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं।

भोपाल: मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,252 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 59,433 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 17 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 1,323 हो गई है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इन्दौर में चार, जबलपुर एवं भोपाल में तीन-तीन, ग्वालियर में दो और बैतूल, होशंगाबाद, शहडोल, कटनी एवं नरसिंहपुर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 379 मौत इन्दौर में हुई हैं। भोपाल में 270, उज्जैन में 79, सागर में 49, जबलपुर में 74, ग्वालियर में 42, बुरहानपुर में 25, खंडवा में 21, एवं खरगोन में 26 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 198 नए मामले इंदौर जिले में आए हैं, जबकि भोपाल में 131, ग्वालियर में 118 एवं जबलपुर में 124 नए मामले आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 59,433 संक्रमित लोगों में से अब तक 45,396 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 12,714 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार 943 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 4,885 निषिद्ध क्षेत्र हैं।  

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया