लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में 30 साल बाद खुला 125 वर्ष पुराना गिरजाघर

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:34 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 दिसंबर श्रीनगर में 125 वर्ष पुराने सेंट ल्यूक गिरजाघर को बुधवार को 30 साल बाद फिर से खोल दिया गया। यह कश्मीर के सबसे पुराने गिरजाघरों में शुमार है और इसे क्रिसमस से कुछ दिन पहले खोला गया है।

1990 के दशक में घाटी में आतंकवाद पनपने के बाद इसे बंद कर दिया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि यहां शहर के डलगेट इलाके में शंकराचार्य पहाड़ी की तलहटी में छाती रोग अस्पताल के पास स्थित गिरजाघर को बृहस्पतिवार को आधिकारिक तौर पर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन बुधवार को इसमें प्रार्थना की गई।

गिरजाघर का नवीनीकरण जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग द्वारा ''स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट'' के तहत किया गया है।

उन्होंने कहा कि गिरजाघर के जीर्णोद्धार और पुराने वैभव को बहाल करने के बाद 30 साल बाद इसे खोल दिया गया है।

गिरजाघर के अधिकारी केनेडी डेविड राजन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बृहस्पतिवार को ऑनलाइन माध्यम से गिरजाघर का उद्घाटन करेंगे।

उन्होंने कहा कि गिरजाघर के जीर्णोद्धार के बाद इसे फिर से खोले जाने से ईसाई समुदाय खुश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन