लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 125 नए मामले

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:36 IST

Open in App

श्रीनगर/जम्मू, 22 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 125 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 3,40,161 हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के तीन मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने नए स्वरूप के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की समीक्षा की।

मंगलवार को जम्मू में ओमीक्रोन के तीन मामले सामने आए और इनमें से किसी ने हाल में यात्रा नहीं की थी। इनको निगरानी में रखा गया है। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को जांच और संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में जम्मू संभाग से संक्रमण के 28 मामले सामने आए और कश्मीर संभाग से 97 मामले सामने आए हैं। श्रीनगर जिले से सबसे ज्यादा 47 मामले सामने आए हैं। यहां 1,308 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 3,34,338 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,515 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा