लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 125 नए मामले आए, किसी मरीज की मौत नहीं

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में गत 24 घंटे के दौरान 125 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत रही। हालांकि, इस अवधि में किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं की गई है। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों से मिली है।

विभाग ने बताया कि इसके साथ ही दिल्ली में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,42,515 हो गई हैं जिनमें से करीब 14.16 लाख मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं। राष्ट्रीय राजधानी में महामारी से अबतक 25,102 मरीजों की जान गई है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिल्ली में 0.20 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 102 नए मामले आए थे जबकि सोमवार को संक्रमण की दर यही थी लेकिन 91 नए मामले आए थे। वहीं, गत रविवार को 0.17 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 107 और लोगों के महामारी की चपेट में आने की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को 56,511 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 63,313 नमूनों की जांच की गई। इस समय 624 मरीज उपचाराधीन हैं जो एक दिन पहले के 557 मरीजों से अधिक है।

विभाग ने बताया कि मंगलवार को गृह पृथकवास में रहकर 262 संक्रमित इलाज करा रहे थे, जिनकी संख्या बढ़कर 289 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक रविवार को चार महीने के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 500 से ऊपर यानी 513 पहुंची थी।

विभाग ने बताया कि मंगलवार के 173 के मुकाबले बुधवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 184 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो