लाइव न्यूज़ :

बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय बलों की 125 कंपनियां तैनात होगी

By भाषा | Updated: February 19, 2021 22:00 IST

Open in App

कोलकाता, 19 फरवरी चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 25 फरवरी तक केंद्रीय बलों की 125 कंपनियों को तैनात करने का फैसला किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तैनात की जाने वाली कंपनियों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 60 कंपनियां, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 30 कंपनियां, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की पांच-पांच कंपनियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की जिलेवार सूची पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा भेजी गयी है।

अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और मुख्य पुलिस अधीक्षकों को जवानों के ठहरने, आवाजाही और अन्य मदद के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है।

उन्होंने कहा कि तैनाती की इस योजना के तहत, केंद्रीय बलों की 12 कंपनियां शनिवार को महानगर पहुंच जाएंगी।

बीरभूम जिले के लिए एक कंपनी के शुक्रवार की रात पहुंचने की उम्मीद है।

अधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग ने इस बीच शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में 24,000 मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण की शुरुआत की।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अप्रैल-मई में होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र