लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 12,481 नए मामले, 347 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 11, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को एक दिन में कोविड-19 के 12,481 नए मामले सामने आये जबकि महामारी के कारण 347 और लोगों की मौत हो गयी । राजधानी में संक्रमण दर 17.76 फीसदी है जो एक महीने में सबसे कम है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को संक्रमण के जो नये मामले आये हैं वह 12 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं जबकि संक्रमण दर 14 अप्रैल से सबसे कम हैं।

इसमें कहा गया है कि संक्रमण दर 17 अप्रैल से लगातार 19 प्रतिशत से अधिक बनी हुयी है । आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में शनिवार, रविवार एवं सोमवार को संक्रमण दर क्रमश: 23.34 फीसदी, 21.67 फीसदी तथा 19.10 फीसदी था । इसमें कहा गया है कि 22 अप्रैल को यह आंकड़ा 36.2 फीसदी था ।

राजधानी में सोमवार को 12,651 मामले, रविवार को 13,336 मामले, शनिवार को 17,364 मामले, शुक्रवार को19,832 मामले, बृहस्पतिवार को 19,133 मामले, बुधवार को 20,960 मामले और पिछले मंगलवार को 9,953 नये मामले सामने आये थे ।

विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में सोमवार को 319 लोगों की, रविवार को 273 और शनिवार को 332 लोगों की मौत हो गयी थी ।

दिल्ली महामारी के कारण सर्वाधिक 448 मौत तीन मई को हुयी थी ।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि राजधानी में 13, 583 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं ।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अभी 83809 मामले उपचाराधीन हैं जो कल के 85,258 से कम है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 13,48,699 है जिनमें से 20,010 लोगों की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 12.44 लाख से अधिक लोग या तो ठीक हो चुके हैं अथवा दिल्ली से बाहर जा चुके हैं ।

इसमें कहा गया है कि अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमितों के लिये 22,953 बिस्तरों में से 3,890 बिस्तर रिक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर